बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय जन्मोत्सव आज से शुरू
चहनियां(चंदौली), हिंदुस्तान संवाद रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में महाकपालिक योगिराज अघोराचार्य बाबा कीनाराम
चहनियां(चंदौली), हिंदुस्तान संवाद रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में महाकपालिक योगिराज अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी का तीन दिवसीय 427वां जन्मोत्सव गुरुवार को धूमधाम से शुरू हो गया। लेकर पूरी तरह सजकर तैयार हो गया है। जन्मोत्सव के पहले दिन सुबह कांवरियों की ओर से किनेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद मठ के पदाधिकारियों द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन किया। इसके साथ ही मठ परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। बाबा के जन्मोत्सव पर देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु दर्शन पूजन को पहुंचते हैं। वहीं क्षेत्र की महिलाएं पारंपरिक सोहर एवं मंगलगीत गाकर खुशी जताईं। वहीं सुबह करीब 9 बजे से रामचरितमानस के अंशों का गायन किया गया।
इसके बाद विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम दिनभर होते रहे। राज्यसभा सांसद साधना सिंह मठ में पहुंचकर बाबा की आरती उतारी और दर्शन पूजन किया। रात में भोजपुरी गायक समर सिंह एवं उनके साथी कलाकार भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति देंगे। पूरा मठ परिसर दुल्हन की तरह सजाया गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, मठ प्रबंधन, वालेंटियर और स्काउट गाइड की टीमें पूरी तरह मुस्तैद हैं।


