प्रेम, सेवा, सद्भाव, सत्य और भक्ति का संदेश है श्री गुरु ग्रंथ साहिब
चंद्र नगर स्थित गुरुद्वारा सिख संगत में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 423 वें प्रकाश पर्व पर अमृत कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। साध संगत ने गुरवाणी श्रवण किया और दरबार साहिब के रागी भाई गुरमेल सिंह ने कीर्तन किया। सभी श्रद्धालुओं ने अरदास की और गुरु का लंगर बांटा।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 423 वें प्रकाश पर्व पर चंद्र नगर स्थित गुरुद्वारा सिख संगत में अमृत कीर्तन समागन किया गया। साध संगत ने गुरु घर में नतमस्तक होकर गुरवाणी संकीर्तन श्रवण किया। समागम में दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई गुरमेल सिंह गुरवाणी कीर्तन कर संगत को गुरु के चरणों से जोड़ा। इससे गुरुद्वारा भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो गया। वक्ताओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा श्री गुरु ग्रंथ साहिब सिख पंथ के शास्वत गुरु हैं। जिनकी वाणी संपूर्ण मानवता को प्रेम, समानता, सेवा, सद्भाव, सत्य और प्रभु भक्ति का संदेश देती है।
श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास की। समागम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर किया गया। प्रबंध कमेटी से सभी का आभार व्यक्त किया। गुरुद्वारा सिख संगत के प्रधान सरदार देवेंद्र सिंह चावला सहित गुरचरण सिंह चावला, जगमीत सिंह, गुरविंदर सिंह भाटिया, जसविंदर सिंह आदि संगत में उपस्थित रहे।


