माझी रामदास टुडू रास्का की जयंती पर साहित्यिक संगोष्ठी

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

महान संताली साहित्यकार, इतिहासकार और समाज सुधारक माझी रामदास टुडू रास्का की 172वीं जयंती अखिल भारतीय संताली लेखक संघ द्वारा मनाई गई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक संताल नृत्य-संगीत प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने उनकी रचनाओं और संताल समाज की एकजुटता पर चर्चा की।

माझी रामदास टुडू रास्का की जयंती पर साहित्यिक संगोष्ठी

अखिल भारतीय संताली लेखक संघ सहित कई संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में महान संताली साहित्यकार, इतिहासकार और समाज सुधारक माझी रामदास टुडू रास्का की 172वीं जयंती शुक्रवार को मनाई गई। मौके पर सौतन संताली साहित्यिक संगोष्ठी भी हुई। चंदनकियारी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम के आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि जब समाज में धर्मांतरण की आंधी चल रही थी और संस्कृति नष्ट हो रही थी, तब रामदास टुडू रास्का ने लेखन और संगठन के जरिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने अमर ग्रंथ ‘खेरवाल बंशा धोरोम पुथी’ की रचना कर समाज को अपनी जड़ों से जोड़े रखने का ऐतिहासिक कार्य किया।

वक्ताओं ने संताल समाज की समृद्ध ‘मांझी परगना व्यवस्था’ पर प्रकाश डाला और देश के विभिन्न राज्यों में बसे संतालों के बीच आपसी एकजुटता व भाईचारे पर जोर दिया। संताली भाषा के संरक्षण और विकास के लिए केवल ओलचिकी लिपि के प्रयोग पर विशेष बल दिया गया।पूर्वी सिंहभूम और चंदनकियारी से आए सांस्कृतिक दलों के पारंपरिक संताल नृत्य-संगीत ने दर्शकों का मन मोह लिया। विचारों से प्रभावित होकर सुकलाल बेसरा और सोमरा मुर्मू ने अखिल भारतीय संताली लेखक संघ की आजीवन सदस्यता ली। देश के विभिन्न हिस्सों से प्रख्यात साहित्यकार, बुद्धिजीवी, समाज के अगुवा और बड़ी संख्या में संताल समाज के लोग मौजूद रहे। अंत में सत्यरंजन सोरेन ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमाझी रामदास टुडू रास्का की जयंती पर साहित्यिक संगोष्ठी