जयंती पर अवंती बाई लोधी को सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती समाजवादी पार्टी के कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने रानी की बहादुरी की प्रशंसा की और वीरांगनाओं के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्व बताया।

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना प्ररानी अवंती बाई लोधी की जयंती समाजवादी पार्टी के जार्जटाउन स्थित जिला कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर सपा के नेता, कार्यकर्ताओं ने वीरांगना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वीरांगना की बहादुरी पर रविवार को आयोजित गोष्ठी के मुख्य वक्ता एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि रानी अवंती बाई ने 1857 के संग्राम में अदम्य साहस दिखाते हुए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि वीरांगनाओं के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।
सभा में दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी, शांति प्रकाश पटेल, दूधनाथ पटेल, तारिक सईद अज्जू, रवि मिश्रा, अवधेश यादव, आरएन यादव, सुरेश यादव, संगम लाल मौर्य, खिन्नी लाल पासी, जगदीश यादव, सचिन श्रीवास्तव और मकबूल हासमी मौजूद रहे।


