दूरसंचार क्रांति की शुरुआत समेत कई महत्वपूर्ण कार्य किये थे राजीव गांधी ने : डॉ श्रीधर तिवारी
आरा। भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी ने कंप्यूटर, दूरसंचार क्रांति और संविधान संशोधन के महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख किया। कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

आरा। भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे भारत रत्न राजीव गांधी की 82वीं जयंती कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन आरा में जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी की अध्यक्षता में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। इसमें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ कांग्रेसजन ने शिरकत किया।
राजीव गांधी के प्रमुख कार्य
डॉ श्रीधर तिवारी ने कहा कि कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत एवं मतदाताओं की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष करना, और दल-बदल विरोधी कानून 1985 में लागू किया, जो उनकी सरकार कि प्रमुख उपलब्धयों में शामिल हैं। उन्होंने 1985 में ही संविधान संशोधन कर भारत में आईटी और टेलीकॉम सेक्टर की नींव रखी, एमटीएनएल की स्थापना की और गांवों तक पीसीओ बूथ पहुंचाए।
महिलाओं का सशक्तीकरण
दलबदल रोकने के लिए में संविधान संशोधन कर दल-बदल विरोधी कानून बनाया। 1986 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाई और ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी बच्चों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय शुरू किया। स्थानीय निकायों और पंचायतों को मजबूत करने के लिए संविधान संशोधन कर त्रिस्तरीय पंचायती राज की व्यस्था कर पंचायत में 33 प्रतिशत आरक्षण कर महिलाओं का सशक्तीकरण करने की क्रांतिकारी और मजबूत नींव रखी ।
यू पी के शांति प्रयास
पंजाब और पूर्वोतर में उग्रवाद और अशांति को शांत करने के लिए किए गए समझौते आज मील का पत्थर साबित हुआ है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में पूर्व अध्यक्ष अशोक राम, स्टेट बार कौंसिल के सदस्य पन्नग कुमार त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी विरेन्द्र मिश्रा, प्रो अरुण कुमार सिंह ,घनश्याम उपाध्याय, युवा जिलाध्यक्ष डॉ भानु प्रताप सिंह,देवकुमार सिंह, अशोक यादव,चितरंजन मुन्ना, घनश्याम चौधरी,नागेन्द्र मिश्रा, शक्ति सिंह मनन, आशुतोष ठाकुर,गोपाल कृष्ण गोखले, डॉ भीम तिवारी,लुटावन चौरसिया, रंजीत यादव, गंगा पांडेय,मदन मोहन तिवारी,अजय पासवान,बिनय कुमार चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, मोहन प्रसाद गुप्ता, जितेन्द्र कुमार सिंह,दिपक राय, मुन्ना चौधरी, अमित सिंह, अरुण कुमार राय, श्रीराम राय, रामायण राय, लाल बाबू साह सहित अन्य लोग शामिल हुए।


