एसयू कॉलेज में मनी मुंशी प्रेमचंद जयंती
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
हिलसा में मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. बजरंग प्रताप ने प्रेमचंद के साहित्य में किसानों, मजदूरों, महिलाओं और दलित समाज की समस्याओं का वर्णन किया। समारोह में प्राचार्य और अन्य शिक्षकों ने प्रेमचंद की जीवन के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिलसा, निज प्रतिनिधि। एसयू कॉलेज कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनी। हिंदी के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. बजरंग प्रताप हिंद केशरी ने कहा कि प्रेमचंद के साहित्य में किसान, मजदूर, महिला और दलित समाज की समस्याओं के साथ उनके समाधान भी मिलते हैं। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह में प्राचार्य प्रो. शिवचंद्र सिंह, डॉ. घनश्याम कुमार, डॉ. राजीव नयन, छात्रा दिव्या भारती, अनुपम भारती, बबली कुमारी, डॉ. अभिषेक कुमार व अन्य ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
ये भी पढ़ें:प्रेमचंद की वर्तमान महत्ता पर संगोष्ठी


