विनोबा भावे की जयंती पर खादी ग्रामोद्योग में समारोह हुआ
फोटो-11 सितंबर एयूआर 22 नाप रोड स्थित खादी ग्रामोद्योग में आचार्य विनोबा भावे के चित्र पर माल्यार्पण करते अतिथि। हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा-

हसपुरा-कनाप रोड स्थित ग्राम निर्माण मंडल खादी ग्रामोद्योग केंद्र में शुक्रवार को भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनोबा भावे की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेल प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह ने की। समारोह की शुरुआत उपस्थित लोगों द्वारा आचार्य विनोबा भावे के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन, विचारों और समाज सुधार के कार्यों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। 11 सितंबर 1895 को जन्मे विनोबा भावे सर्वोदय आंदोलन एवं गोदान आंदोलन के प्रणेता के रूप में सुपरिचित विनोबा भावे ने सर्वोदय समाज के स्थापना की।
इस मौके पर प्रियदर्शी महिपाल राव चौहान, रामजीत सिंह, हृदयानंद सिंह, लोहा सिंह, पूर्व मुखिया विजय अकेला, विजय प्रसाद, बिंदेश्वरी सिंह सिपाही और देवनारायण यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


