ब्रह्मादेवी स्कूल में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई
हिन्दुस्तान, हापुड़
मोदीनगर में स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। छात्राओं ने इनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्या ने सत्य, अहिंसा और देशभक्ति का संदेश दिया।
ब्रह्मादेवी स्कूल में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई
मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जिसमें छात्राओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के प्रेरणादायी तथ्यों से सभी को अवगत कराया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने बताया कि यह दिन हमें सत्य, अहिंसा, त्याग, सादगी एवं देशभक्ति का संदेश देता है। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का जीवन देश के प्रति ईमानदार और समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
स्कूल के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।


