संस्कृत सप्ताह समारोह में संस्कृत भाषा के महत्व पर हुआ व्याख्यान
बलरामपुर स्थित महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में संस्कृत सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में श्रावणी पर्व पर व्याख्यान, शैक्षिक गतिविधियां और संस्कृत की महत्ता पर विचार प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग लेकर संस्कृत और भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाने का संदेश दिया गया।

बलरामपुर संवाददाता महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह संस्कृत माध्यमिक विद्यालय झारखंडी में संस्कृत सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान श्रावणी पर्व सहित संस्कृत विषय पर व्याख्यान व विभिन्न शैक्षिक गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने श्रावणी पर्व की महत्ता तथा संस्कृत भाषा के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने संस्कृत को भारतीय संस्कृति और परंपराओं की महत्वपूर्ण भाषा बताते हुए विद्यार्थियों को इसके अध्ययन के लिए प्रेरित किया। समारोह में संस्कृत भाषा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कार्यक्रम
में विद्यालय के प्राचार्य देव मित्र त्रिपाठी, सुरेश कुमार पाण्डेय, योगेश कुमार मिश्रा, संवेदना सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा एवं भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाने का संदेश दिया गया।


