पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपों से जगमगाया बैसा-अमौर
बैसा, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बैसा और अमौर प्रखंड क्षेत्र में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बैसा, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बैसा और अमौर प्रखंड क्षेत्र में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार की शाम विभिन्न स्थानों पर लोगों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान कई जगहों पर दीपों से उत्सवी माहौल नजर आया। बैसा के दोमोहनी में प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने दीप जलाए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे भी लगाए। अमौर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अजय कुमार विश्वास, प्रेमनाथ प्रसाद भगत, रेणु झा, पूरनमल चौहान और चंद्रदेव साह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देशभर में उत्सवी माहौल है। उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य की चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही तैयारियां की जा रही थीं। शाम होते ही कार्यकर्ता और स्थानीय लोग अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचे और प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर दीप जलाए।


