पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होंगे कई कार्यक्रम,कटेगा केक : बजरंगी
साहिबगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितम्बर को भाजपा की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव के अनुसार दिव्यांग बच्चों और बुजुर्गों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया जाएगा, जबकि एक पेड़ लगाने और दीप जलाने का कार्यक्रम भी होगा।

साहिबगंज। सेवा संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण अभियान 2026 के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितम्बर को भाजपा की ओर से यहां कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव के नेतृत्व में गुरुवार को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक कई कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सुबह नौ बजे स्थानीय मूक-बधिर विद्यालय में दिव्यांग बच्चों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया जाएगा।
दिव्यांग बच्चों का सम्मान
सुबह 10 से 10.30 बजे तक वृद्धाश्रम में रहने वाले असहाय व बुजुर्गों एवं नेत्रहीन स्पैस्टिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय में रहने वाले बच्चों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा। दोपहर एक बजे महादेवगंज के जोकमारी में केक काटकर धूमधाम से प्रधानमंत्री का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मौके पर पहाड़िया आदिम जनजाति ,उत्कृष्ट किसानों व जवानों व शहीद के परिजनों को भाजपा की ओर से सम्मानित किया जाएगा। शाम पांच बजे एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण कार्यक्रम होगा। शाम छह सदर प्रखंड के महादेवगंज जयंती ग्राम में आशीर्वाद का दीया जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जाएगा।
फोटो 13, बजरंगी प्रसाद यादव।
रक्तदान शिविर आज
साहिबगंज। भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम कुमार यादव ने बताया की सेवा संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण अभियान को लेकर बरहरवा में रक्तदान शिविर लगाया जायेगा। इसके बाद यहीं पर एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण किया जायेगा। इसके बाद शाम को स्थानीय नमामि गंगे घाट व महादेवगंज के जयंती ग्राम मे आशीर्वाद का दीप जलाया जायेगा। जिलाध्यक्ष ने बताया की इसके अलावा सभी बूथों पर व अन्य स्थानों पर भी वृहद कार्यक्रम होंगे।


