राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आईटीआई कॉलेज में विभिन्न खेलों का आयोजन

हिन्दुस्तान, बांका
Follow us on Google News
share

बांका में ITI कॉलेज तेलिया में मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उप प्राचार्य ने कहा कि खेल बच्चों और युवाओं के विकास के लिए आवश्यक हैं, जो आत्मविश्वास और टीमवर्क सिखाते हैं।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आईटीआई कॉलेज में विभिन्न खेलों का आयोजन

बांका। एक संवाददाता हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आईटीआई कॉलेज तेलिया, बांका में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैरम, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उप प्राचार्य सुमित कुमार ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद बच्चों एवं युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। खेल हमें स्वस्थ एवं अनुशासित बनाने के साथ-साथ टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, धैर्य, संघर्ष करने की क्षमता तथा आपसी सहयोग की भावना भी सिखाते हैं।

उन्होंने कहा कि आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भागीदारी भी आवश्यक है। खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का विकास करते हैं और उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। प्रशिक्षुओं के संपूर्ण व्यक्तित्व एवं सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया और सभी को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। पूरे संस्थान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उत्साह और खेल भावना का माहौल देखने को मिला।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आईटीआई कॉलेज में विभिन्न खेलों का आयोजन