मुंशी प्रेमचंद जयंती पर साहित्यिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

चतरा में मुंशी प्रेमचंद की जयंती के उपलक्ष्य में लाला प्रीतम बीएड. कॉलेज में साहित्यिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षियों ने प्रेमचंद की कला-कृतियों का जीवंत प्रदर्शन किया और निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों का योगदान प्रशंसनीय रहा।

मुंशी प्रेमचंद जयंती पर साहित्यिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन

चतरा, संवाददाता। महान साहित्यकार एवं उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर लाला प्रीतम बीएड. कॉलेज एवं एलपी. इवनिंग कॉलेज चतरा में शुक्रवार को साहित्यिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सत्र 2025-27 के बी.एड. प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षु अध्यापक अध्यापिकाओं के द्वारा सामूहिक रूप से मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात पूजा, पल्लवी, कुमकुम एवं विक्रम ने श्वेत श्यामपट्ट पर मुंशी प्रेमचंद की कला-कृतियां उकेर कर उनके जीवन एवं साहित्यिक योगदान का सजीव प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर पर बी.एड. प्रशिक्षुओं के लिए "क्या शिक्षा ही समाज को बदल सकती है?" तथा "धनपत राय (मुंशी प्रेमचंद) के दृष्टिकोण से आने वाली पीढ़ियों को कैसे जागरूक किया जा सकता है? विषयों पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रशिक्षुओं ने अपने विचारों के माध्यम से प्रेमचंद के साहित्य की वर्तमान समय में प्रासंगिकता को रेखांकित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के प्रोफेसरों के साथ-साथ प्रशिक्षुओं नीसी कुमारी, पुष्पा कुमारी, रंजीत कुमार, गौतम कुमार, ज्योति कुमारी, रोशनी कुमारी, श्वेता कुमारी, करनजीत सिंह, रुबी कुमारी, गुड्डू कुमार, काजल कुमारी सहित सभी प्रशिक्षुओं का सराहनीय योगदान रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।