मुंशी प्रेमचंद के साहित्यिक योगदान बताए
हिन्दुस्तान, वाराणसी
फोटो: एनईआर जयंती: लहरतारा स्थित डीआरएम कार्यालय के राजभाषा विभाग में शुक्रवार को महान
मुंशी प्रेमचंद के साहित्यिक योगदान बताए
वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती पर लहरतारा स्थित डीआरएम कार्यालय के राजभाषा विभाग में शुक्रवार को साहित्यिक गोष्ठी हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए वरिष्ठ आंकड़ा संसाधन प्रबंधक सह राजभाषा अधिकारी आशुतोष कुमार पांडेय ने मुंशी प्रेमचंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।कार्यालय अधीक्षक अमन श्रीवास्तव ने मुंशी प्रेमचंद की प्रथम कहानी ‘दुनिया का सबसे अनमोल रतन’ का पाठ किया। मुख्य कार्यालय अधीक्षक विकास श्रीवास्तव, वरिष्ठ अनुवादक ममता यादव, कनिष्ठ अनुवादक दिव्या शर्मा ने भी विचार रखे। संचालन वरिष्ठ अनुवादक पूनम त्रिपाठी और धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ अनुवादक अजय कुमार सिंह ने किया।
ये भी पढ़ें:प्रेमचंद की वर्तमान महत्ता पर संगोष्ठी


