प्रेमचंद की कहानियों में भारत का गांव है- डा गोपाल सिंह

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

प्रेमचंद की कहानियों में भारत का गांव है- डा गोपाल सिंह प्रेमचंद की कहानियों में भारत का गांव है- डा गोपाल सिंहप्रेमचंद की कहानियों में भारत का गांव ह

प्रेमचंद की कहानियों में भारत का गांव है- डा गोपाल सिंह
प्रेमचंद की कहानियों में भारत का गांव है- डा गोपाल सिंह

सोनभद्र, संवाददाता। संत कीनाराम पीजी कालेज राबर्ट्सगंज में शुक्रवार को मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार तथा अन्य अतिथियों ने संत कीनाराम, मां सरस्वती और मुंशी प्रेमचंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया। इस दौरान एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने कालजयी कथाकार मुंशी प्रेमचंद की कहानियों को अपने समय और समाज के मर्मस्पर्शी कथा चित्र की संज्ञा दी। कहा कि प्रेमचन्द का साहित्य ग्रामीण परिवेश का दस्तावेज है। प्रेमचन्द को पढ़ना भारत को जानना है। विशिष्ट अतिथि पीडी सोनभद्र श्रवण कुमार राय ने कहा कि मुंशी प्रेमचन्द के कथा साहित्य में कई ऐसी कहानियां हैं, जो दिलो दिमाग को झकझोरने और मर्म स्थल को तीव्रता से छू लेने वाली हैं।

नमक का दरोग, ईदगाह, पूस की रात, पंच परमेश्वर और गुल्ली डंडा आदि ऐसी ही कहानियां है जो पाठक के अंत: स्थल पर ऐसी छाप छोड़ देती हैं, जो हमेशा के लिए अंकित होकर रह जाती है। संत कीनाराम पीजी कालेज के प्राचार्य डा गोपाल सिंह ने कहा कि प्रेमचन्द की कहानियों में भारत का गांव है। हिन्दी, उर्दू कथा साहित्य की कर्मभूमि बदल कर यथार्थवादी कायाकल्प करने वाले अमर शिल्पी कथाकार ने पीड़ित मानवता के मर्म को अपनी कहानियों में जिस ढंग से उकेरा है, उसकी प्रासंगिकता वर्तमान समय में भी उतनी ही है, जितनी ब्रिटिश काल में थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।