डीएवी में मनाई मुंशी प्रेमचंद की जयंती

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद के डीएवी कोयला नगर में शनिवार को प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। विद्यालय के हिंदी विभाग ने छात्रों को प्रेमचंद के जीवन और उनके साहित्यिक योगदान से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की कहानियों के माध्यम से नैतिक मूल्यों की सीख ली और उनके व्यक्तित्व का मंचन किया।

डीएवी में मनाई मुंशी प्रेमचंद की जयंती

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। डीएवी कोयला नगर में शनिवार को महान हिन्दी साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से कक्षा तीसरी, चौथी और पाँचवीं के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम में शिक्षकों ने प्रेमचंद के जीवन, साहित्यिक योगदान और सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को उनकी प्रसिद्ध कहानियों ईदगाह और पंच परमेश्वर के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं, नैतिक मूल्यों और सामाजिक संदेशों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा मुंशी प्रेमचंद के व्यक्तित्व का सजीव मंचन रहा, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा।

विद्यालय की प्रधानाचार्य डोलन चंपा बैनर्जी ने विद्यार्थियों को प्रेमचंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा सत्य, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडीएवी में मनाई मुंशी प्रेमचंद की जयंती