सदैव प्रासंगिक रहेंगे मुंशी प्रेमचंद
हिन्दुस्तान, सोनभद्र
सदैव प्रासंगिक रहेंगे मुंशी प्रेमचंद सदैव प्रासंगिक रहेंगे मुंशी प्रेमचंद सदैव प्रासंगिक रहेंगे मुंशी प्रेमचंद सदैव प्रासंगिक रहेंगे मुंशी प्रेमचंद
सदैव प्रासंगिक रहेंगे मुंशी प्रेमचंद
सोनभद्र। ईश्वर प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं ईश्वर प्रसाद लॉ कॉलेज,देवरा राजा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित गोष्ठी में उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। अध्यक्षता कर रहे प्रबंध समिति के संरक्षक हेमनाथ पाण्डेय ने मुंशी प्रेमचंद को कालजयी साहित्यकार बताते हुए कहा कि उनकी रचनाएँ आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी अपने समय में थीं। प्रेमचंद का साहित्य समाज को दिशा देने वाला है और उनकी मानवीय संवेदनाएँ सदैव प्रेरणा देती रहेंगी। इस मौके पर समाजशास्त्री डॉ. विमलेश कुमार त्रिपाठी, विनय प्रजापति, राजेश द्विवेदी, विमलेश पाठक, बृजेश पटेल, गीता मौर्य, विनीत, रामचंद्र पाण्डेय, सरिता आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:प्रेमचंद की वर्तमान महत्ता पर संगोष्ठी


