मुकेश के गीतों ने बांधा समां, गीत संगीत का चला दौर

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

...गायक स्व मुकेश की मनी 50वीं पुण्यतिथि .. रजरप्पा मे ‘एक शाम मुकेश के नाम’ में कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति रजरप्पा। निज प्रतिनिधि महान पार्श्व

मुकेश के गीतों ने बांधा समां, गीत संगीत का चला दौर

मुकेश के गीतों ने बांधा समां, गीत संगीत का चला दौर ...गायक स्व मुकेश की मनी 50वीं पुण्यतिथि

कार्यक्रम की जानकारी

.. रजरप्पा मे ‘एक शाम मुकेश के नाम’ में कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

रजरप्पा। निज प्रतिनिधि महान पार्श्व गायक मुकेश चंद माथुर की 50वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित ऑफिसर्स क्लब में पवन सारेगामा म्यूजिकल ग्रुप की ओर से ‘एक शाम मुकेश के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुकेश के सदाबहार गीतों से ऐसी सुरमयी शाम सजी कि पूरा सभागार उनकी यादों और संगीत में डूब गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रजरप्पा महाप्रबंधक गिरीश कुमार राठौर, विशिष्ट अतिथि रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार एवं सम्मानित अतिथि डीएवी झारखंड जोन-डी के एआरओ डॉ एसके शर्मा, गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने मुकेश के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। ग्रुप के निदेशक पवन कुमार दांगी ने ‘जाने कहां गये वो दिन’, ‘जीना यहां मरना यहां’, ‘एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल’, जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मुकेश के दौर की याद दिला दी। राजू हलचल ग्रुप की ओर से आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गयीं। मौके पर मुख्य अतिथि जीएम गिरीश कुमार राठौर ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में संगीत सुकून का सबसे बेहतर माध्यम है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि मुकेश की आवाज में सादगी और अपनापन था, जो सीधे श्रोताओं के दिल तक पहुंचता था। डॉ एसके शर्मा ने कहा कि मुकेश भारतीय संगीत जगत की अमूल्य धरोहर हैं।कार्यक्रम का संचालन गौतम वैद्य ने किया।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

..इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में पीओ लालन रॉय, झामुमो नेता चित्रगुप्त महतो, एसओपी रामानुज प्रसाद, एसओएम गौतम नाथ महतो, चंद्रशेखर चौधरी, हाजी अख्तर आजाद, आदित्य वर्मा, मुकेश दांगी, राजेंद्र कुमार, सुजीत कुमार सिंह, प्रदीप दांगी, गिरीश कुमार, रंजीत चटर्जी, दीपक कुमार, शशिकांत सिंह, संजय दांगी, मो तबरेज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

फोटो 28 रजरप्पा 01 रजरप्पा मे गायक स्व मुकेश की याद मे आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुकेश की 50वीं पुण्यतिथि कब मनाई गई?
मुकेश की 50वीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमुकेश के गीतों ने बांधा समां, गीत संगीत का चला दौर