प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दीपों से जगमगाएगा शहर

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

वृहद स्तर पर होगा रक्तदान, 17 सितम्बर की तैयारियां शुरू फोटो नंबर 13 पीएम के जन्मदिन की तैयारियों पर चर्चा करते पदाधिकारी। झांसी,संवाददाताअब प्रधानमंत

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दीपों से जगमगाएगा शहर

झांसी,संवाददाता। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव को कई तरीकों से आकार देने की तैयारी कर ली गई है। आगामी 17 सितम्बर को शहर में दीप जगह जगह जलाए जाएंगे तो साथ ही वृहद स्तर पर रक्तदान होगा। इन तैयारियों के लिए बीजेपी के पदाधिकारियों ने भी कमर कस ली है।

जन्मदिवस का कार्यक्रम

जन्मदिवस को सार्वजनिक सेवा के संकल्प को समर्पित आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई। बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा कि ''अंत्योदय'' और ''जनसेवा'' का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके जन्मदिवस को संगठन द्वारा सेवा और समर्पण के रूप में मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में 17 सितंबर को जिले के विभिन्न केंद्रों पर वृहद रक्तदान शिविर मेडिकल कॉलेज झांसी मै आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से जुड़कर किसी का जीवन बचाना ही प्रधानमंत्री के प्रति सच्ची कृतज्ञता होगी।

दीप जलाने का अभियान

''जिसने संवारा जीवन हमारा, उसको आशीर्वाद हमारा'' — हर घर प्रज्ज्वलित होगा दीया इस अभियान के तहत जिले के प्रत्येक बूथ, गांव, मोहल्ले और हर घर पर शाम के समय दीपक जलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दीया केवल रोशनी का प्रतीक नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा के निरंतर संकल्प के लिए मंगलकामनाओं का आशीर्वाद स्वरूप होगा।

कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

इस अवसर पर जिला महामंत्री अरविंद राजपूत ,विकास कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, मीनू राजावत ,अनिरुद्ध दुबे , विनीत खटीक ,संजीव अग्रवाल , सह मीडिया प्रभारी मोहित पोरवाल श्वेता पराशर ,प्रतिमा कुलकर्णी ,नीरजा गुप्ता ,गीतमाला गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपास्थि रहे

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦प्रधानमंत्री मोदी के जन्मोत्सव को कैसे मनाने की योजना है?−
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मोत्सव को दीप जलाने और रक्तदान के माध्यम से मनाया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दीपों से जगमगाएगा शहर