खेलो इंडिया कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल मंत्रालय और बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 'खेलो इंडिया' कार्यक्रम 29 अगस्त को शुरू हुआ और मंगलवार को समाप्त हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल रुचि बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। प्राचार्य डॉ. अंजनी कुमार ने खिलाड़ियों को नियमित खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

नावकोठी, निज संवाददाता। मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय डिग्री महाविद्यालय, नावकोठी के अध्ययन केंद्र अकहा, ररिऔना में 29 अगस्त से चल रहे ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और खेल भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंजनी कुमार ने किया था। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्राचार्य डॉ. अंजनी कुमार ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। मौके पर सहायक प्राध्यापक डॉ. भावना, डॉ. ज्योति, डॉ. प्रियांशु कुमार, डॉ. शिवम तिवारी, अमितेश प्रकाश, नंदिता, सुमन कुमार, कार्यालय सहायक गिरीश कश्यप, यूजी प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं तथा ग्रामीण सुनील कुमार एवं राम कौशल सहित अन्य मौजूद थे। रिपोर्टर:सुधांशु


