बागपत : गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता, राष्ट्रसेवा का संकल्प
बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत गाए और प्रेरक भाषण प्रस्तुत किए। एनएसएस एवं एनसीसी के छात्रों ने स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए स्वच्छता रैली निकाली। प्राचार्य ने गांधीजी और शास्त्रीजी के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी।
बड़ौत, संवाददाता जनता वैदिक कॉलेज में सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और प्रेरक भाषण प्रस्तुत किए। एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. गजेंद्र प्रताप सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी का सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश तथा शास्त्रीजी की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। वक्ताओं ने गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन-दर्शन तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों व भाषणों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इसके बाद नगर में स्वच्छता रैली निकाली गई। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. मदनपाल, शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, डॉ. देवेश गुप्ता, डॉ. इंदु, शिक्षक संघ मंत्री डॉ. अनुपम तिवारी, डॉ. तारकेश्वर तिवारी, डॉ. अमित नागर, डॉ. विपिन तोमर, महिपाल मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ. गीता रानी ने किया।

