जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट: जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धापूर्वक याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

जिला कांग्रेस कमेटी खगड़िया में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा से मनाई गई। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गांधी जी के सत्य और अहिंसा के संदेश, और शास्त्री जी के आदर्शों को याद किया गया।

जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट: जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धापूर्वक याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर

जिला कांग्रेस कमेटी खगड़िया के राजीव आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, युवा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्जुन स्वर्णकार ने की। उपस्थित कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं सामाजिक समरसता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्री कुमार रंजन पप्पू, जिला उपाध्यक्ष संजय कुशवाहा, राहुल चंद कुशवाहा, लक्ष्मण कुशवाहा, संजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुभाष रत्न महतो एडवोकेट, नवीन कुमारयूथ कांग्रेस अध्यक्ष,रोशन चंद्रवंशी, फूलचंद यादव, मनोज चौधरी, अवनी कुमार टुन्नी, संतोष कुशवाहा, प्रशांत कुमार भारती, नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर लाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सभी कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन एवं सार्वजनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट: जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धापूर्वक याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर