उत्साह के माहौल में मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
फोटो नंबर: 20, जीएस मोटर्स की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम में मौजूद कंपनी के अधिकारी व कर्मी।

बेगूसराय। जीएस मोटर्स की ओर से स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मैनेजिंग डाइरेक्टर अचिंत्य शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जीएम रुपम झा, सीओओ कृष्ण विश्वकर्मा, सर्विस मैनेजर रमेश सहित कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। है। ईमानदारी, अनुशासन, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करना राष्ट्र निर्माण में हमारा महत्वपूर्ण योगदान है। समारोह के दौरान कर्मचारियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम ने सभी के मन में राष्ट्रप्रेम, एकता और नई ऊर्जा का संचार किया।
रिपोर्टर:प्रवीण कुमार


