नेत्रहीन बालिका विद्यालय में मार्च पास्ट
हिन्दुस्तान, रांची
रांची में बड़गई स्थित ब्रज किशोर नेत्रहीन बालिका विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह का आरंभ मार्च पास्ट और ध्वजारोहण से हुआ, जिसके बाद बालिकाओं ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीता। कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित लोग भी शामिल हुए।

रांची। बड़गई स्थित ब्रज किशोर नेत्रहीन बालिका विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बालिकाओं के अनुशासित मार्च पास्ट और ध्वजारोहण के साथ किया गया। तिरंगा फहराने के दौरान राष्ट्रगान की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के वातावरण से सराबोर हो उठा। इसके बाद बालिकाओं ने सुंदर देशभक्ति गीतों, कविताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। मौके पर नीलू वर्मा, रीतिका जैन और मंजू सरावगी सहित कई लोग उपस्थित थे।


