सब अपनी जिम्मेदारी समझें तो पूरा राष्ट्र होगा स्वच्छ: वीसी

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

फोटो- सीयूएसबी के मुख्य द्वार के पास सफाई अभियान में शामिल कुलपति और अन्य। टिकारी, निज संवाददाता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में दक

सब अपनी जिम्मेदारी समझें तो पूरा राष्ट्र होगा स्वच्छ: वीसी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ माह के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी स्वैच्छिक श्रमदान कार्यक्रम ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। विद्यार्थियों ने परिसर के बाहर श्रमदान कर साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कुलपति प्रो. सिंह के साथ ‘एकजुट प्रयास, प्रभावी बदलाव’ की भावना से सफाई अभियान में सबने बढ़चढ़ हिस्सा लिया और स्वच्छता का संदेश दिया। विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के पास कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा के साथ एसएचएस-2026 के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में आयोजित इस स्वच्छता अभियान में प्रो. अतुल प्रताप सिंह, प्रो. प्रफुल्ल सिंह, डॉ. हेमंत कुमार सिंह, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. सुरेंद्र कुमार सहित, डॉ. विकल कुमार सिंह अन्य शिक्षकगण, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की।कुलपति

प्रो. सिंह ने सफाई में शामिल सभी लोगों का नेतृत्व करते हुए कहा कि कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, सुंदर भारत’, आइये हम सब मिलकर स्वच्छता लाकर उन्हें स्वच्छांजलि दें। उन्होने कहा कि स्वछता हमारे दिनानुदिन कार्य से जुड़ा है और यह हमारी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। हमें अपने व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ विश्वविद्यालय, घर और आसपास के पर्यावरण की सफाई का ध्यान रखना चाहिए। अगर सब अपनी जिम्मेदारी समझें तो पूरा राष्ट्र स्वच्छ हो जाएगा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के लगभग 100 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसब अपनी जिम्मेदारी समझें तो पूरा राष्ट्र होगा स्वच्छ: वीसी