जिला पंचायत कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती
हिन्दुस्तान, आगरा
जिला पंचायत कार्यालय में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने उनके जीवन और भारत की स्वतंत्रता में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बापू ने सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया, जो आजादी का सपना साकार करने में सहायक रहा।

दो अक्तूबर को जिला पंचायत कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष और कार्यालय के अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। जिपं अध्यक्ष डॉ.मंजू भदौरिया ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के भारत की स्वतंत्रता में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आजाद भारत का सपना इन्हीं महापुरुषों के त्याग की वजह से साकार हो पाया। उन्होंने कहा कि बापू ने ही सभी को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाया है।


