गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता का संकल्प, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का सम्मान
गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता का संकल्प, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का सम्मानगांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता का संकल्प, स्वतंत्रता सेनानी परिवारो

कलक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।शुभारंभ जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए आसपास स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी, स्वच्छता और जनसेवा के आदर्शों के लिए समर्पित रहा।
वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। उनका ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश आज भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह, एडीएम न्यायिक भरत राम यादव, नगर मजिस्ट्रेट जेपी पाण्डेय समेत कलक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


