गांधीजी एवं शास्त्री को किया याद

हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सहरसा के डीएवी पब्लिक स्कूल में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों ने उनकी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। संगीत शिक्षक ने गांधीजी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी।

गांधीजी  एवं शास्त्री को किया याद

सहरसा, नगर संवाददाता।शहर के हटियागाछी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल प्रांगण में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157 वीं एवं लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प व माल्यार्पण कर मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्ट एवं क्राफ्ट के माध्यम से महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आकर्षक छायाचित्र एवं कलाकृतियां बनाकर अपनी सृजनात्मकता और कला-कौशल का परिचय दिया। कुछ बच्चे गांधीजी एवं शास्त्री जी के परिधान में दिखे।संगीत शिक्षक अखिलेश झा ने गांधीजी के प्रिय भजनों को प्रस्तुत किया।तबले पर अंश आनंद ने संगत दिया।मौके

पर प्राचार्य डॉ संजय कुमार ने गांधीजी और शास्त्री जी विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया ।मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगांधीजी एवं शास्त्री को किया याद