वायुसेना बैंड की देशभक्तिमयी धुनों से गूंजा प्रयागराज
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक चंद्रशेखर आजाद पार्क में भारतीय वायु सेना द्वारा संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने समारोह का आनंद लिया, जिसमें एयर मार्शल तरुण चौधरी मुख्य अतिथि थे। 'नंबर 4 वायु सेना बैंड' ने शानदार प्रस्तुतियाँ देकर राष्ट्रभक्ति की भावना जगाई।
वायुसेना बैंड की देशभक्तिमयी धुनों से गूंजा प्रयागराज
प्रयागराज। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक चंद्रशेखर आजाद पार्क भारतीय वायु सेना की देशभक्तिमयी धुनों से सराबोर हो उठा। मध्य वायु कमान मुख्यालय के वायुसेना स्टेशन बमरौली की ओर से आयोजित यादगार संगीतमयी संध्या को देखने के लिए शहर से बड़ी संख्या में नागरिक उमड़े। भव्य समारोह में मध्य वायु कमान के वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ, एयर मार्शल तरुण चौधरी (एवीएसएम, वीएसएम) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राष्ट्र को संगीत से जोड़ने की अपनी गौरवशाली परंपरा को निभाते हुए 'नंबर 4 वायु सेना बैंड' ने सैन्य रचनाओं, शास्त्रीय संगीत और लोकप्रिय वाद्य संगीत की बेमिसाल प्रस्तुतियां दीं।कलाकारों
की कलात्मक उत्कृष्टता और देशभक्ति की धुनों ने दर्शकों में राष्ट्रीय गौरव जागृत किया।


