भारतीय योग संस्थान ने 60वें वर्ष पर आयोजित किया योग शिविर

हिन्दुस्तान, शामली
share

शामली में भारतीय योग संस्थान द्वारा 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में योग शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सलिल द्विवेदी ने इसका शुभारंभ किया। साधकों को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया गया, जिनमें प्राणायाम, ताड़ासन और हास्य योग शामिल थे। शिविर में कई अन्य प्रतिभागियों ने भी भाग लिया।

भारतीय योग संस्थान ने 60वें वर्ष पर आयोजित किया योग शिविर

शामली। भारतीय योग संस्थान जिला शामली के तत्वावधान में श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम परिसर में 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में योग शिविर आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि हनुमान धाम के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी ने किया। संगठन मंत्री अशोक गोयल के संचालन में साधकों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। अमरीश कौशिक और अंजू संगल ने सूक्ष्म क्रियाएं, पद्मासन, ओम ध्वनि, प्राणायाम और ताड़ासन कराया। शिमला पांचाल ने आद्रा चक्रासन, पूनम खत्री ने सरस्वती वंदना, निशा संगल ने वक्रासन, इंदु जैन ने वज्रासन व उष्ट्रासन, अंशु गर्ग ने शशांकासन और कृष्णपाल ने हास्य योग कराया। सुषमा मित्तल ने सर्पासन सहित विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया।

इसके अलावा मुक्तासन, शवासन, भ्रामरी प्राणायाम, योग गीत और शांति पाठ कराया गया। इस अवसर पर कमलेश जैन, विजयलक्ष्मी, रजनी ठकराल, रितु अग्रवाल, जूली गोयल, क्षमा गोयल, गौरी शंकर जिंदल, कंवरपाल शर्मा, शिखा कौशिक, सुमन देशवाल, रीना जैन, रीता जैन, वेदपाल, रेनू जैन, सुमन पाठक, सोमवती, शालिनी मित्तल, मुकेश, पम्मी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभारतीय योग संस्थान ने 60वें वर्ष पर आयोजित किया योग शिविर