नवोदय विद्यालय का मनाया स्थापना दिवस
PM श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि संतोष कुमार यादव ने द्वीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित की। नवोदय विद्यालय योजना का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारना था। प्राचार्य संजय कुमार चौधरी ने सत्य, सेवा और उत्कृष्टता पर जोर दिया।

नारायणपुर, संवाद सूत्र। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में मुख्य अतिथि राजकीय शिक्षक महाविद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार यादव की उपस्थिति में द्वीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि से नवोदय विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया। पांच अगस्त 1985 को नवोदय विद्यालय योजना को मंजूरी मिली थी। ऐतिहासिक कदम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें देश के सबसे बेहतरीन शैक्षणिक संस्थानों के बराबर लाना था। नवोदय के प्राचार्य संजय कुमार चौधरी ने कहा हमें नवोदय में सत्य, सेवा और उत्कृष्टता को हमेशा अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

