प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश को मिली नई दिशा : जसवंत सैनी

हिन्दुस्तान, बागपत
share

बागपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल पूर्ण होने पर 'विकसित भारत संकल्प सभा' का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मोदी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के भाषण सुनने का अवसर मिला। 'सेवा ज्योति कलश यात्रा' महिला थाने से शुरू होकर राष्ट्र वंदना चौक पर समाप्त हुई। मंत्री जसवंत सैनी ने मोदी के कार्यों और सेवाओं की सराहना की।

प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश को मिली नई दिशा : जसवंत सैनी

बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर शहर के चमरावल रोड स्थित महिला थाने के पास विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का संबोधन सुना गया। जिसके बाद सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई, जो राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज समेत कई स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री शामिल रही। प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 वर्षों के अपने अटूट सेवाकाल में देश को नई दिशा, नई ऊर्जा और नया आत्मविश्वास देने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि यह 25 साल सत्ता का नहीं, बल्कि सेवा, संकल्प और समर्पण का इतिहास है। विधायक योगेश धामा ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 साल बेमिसाल हैं। उन्होंने गरीब कल्याण से लेकर राष्ट्र निर्माण तक हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। महिला थाने से शुरू होकर राष्ट्र वंदना चौक पर खत्म हुई। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नितिन मलिक, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, पूर्व नपा अध्यक्ष डॉ अमित राणा, जिला महामंत्री व जिला अभियान संयोजक अमित चौधरी, जिला कार्यक्रम संयोजक योगेश गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, सुदेश चौहान, जिला महामंत्री देवेंद्र प्रमुख, अजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश को मिली नई दिशा : जसवंत सैनी