जीविका के 20 साल बेमिसाल, ‘नीतीश संवाद’ में पहुंचीं जीविका दीदियां,

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

लखीसराय में जदयू द्वारा ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने महिलाओं के सम्मान और सामाजिक सशक्तीकरण पर चर्चा की। कार्यक्रम में जीविका दीदियों की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा गया और नीतीश कुमार के कार्यों को बताया गया।

जीविका के 20 साल बेमिसाल, ‘नीतीश संवाद’ में पहुंचीं जीविका दीदियां,

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जीविका के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जदयू की ओर से शुक्रवार को नगर भवन में ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम की थीम ‘बापू के सपनों, नारी का सम्मान और परिवर्तन की पहचान’ रखी गई थी। इसमें बड़ी संख्या में जीविका दीदियों और जदयू कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल भी मौजूद रहे। जीविका दीदियों और नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को चादर और बुके भेंटकर स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जीविका दीदी सुमन वर्मा ने की। मंच संचालन जदयू जिलाध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। इस दौरान जीविका के 20 वर्षों के सफर, महिलाओं के सम्मान तथा सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण में जीविका की भूमिका पर चर्चा हुई। अपने संबोधन में ललन सिंह ने जीविका दीदियों से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से आगे बढ़ाने में जीविका की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों और जीविका के प्रति उनके समर्पित भाव की चर्चा करते हुए कहा कि जीविका दीदियां बदलाव की महत्वपूर्ण कड़ी बनी हैं। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता और जीविका दीदियां मौजूद रहीं。

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजीविका के 20 साल बेमिसाल, ‘नीतीश संवाद’ में पहुंचीं जीविका दीदियां,