जीविका के 20 साल पूरा होने पर आरा में ‘नीतीश संवाद’

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

जीविका के 20 साल पूरे होने के अवसर पर ग्रीन हैवन रिजॉर्ट में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी और सामाजिक-आर्थिक बदलाव पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि ने इसे महिलाओं के उत्सव के रूप में मानते हुए उनके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता पर जोर दिया।

जीविका के 20 साल पूरा होने पर आरा में ‘नीतीश संवाद’

आरा, हमारे संवाददाता। जीविका के 20 साल पूरे होने के अवसर पर ग्रीन हैवन रिजॉर्ट में शुक्रवार को ‘नीतीश संवाद- जीविका का 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जीविका के दो दशक के सफर, महिलाओं की भागीदारी और सामाजिक-आर्थिक बदलाव पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम का संचालन

अध्यक्षता व संचालन महिला जदयू की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह कुशवाहा व रम्भा कुमारी ने की। मंत्री श्रीभगवन सिंह कुशवाहा की कार्यक्रम में अहम् भूमिका रही। जदयू की कार्यालय प्रभारी व पूर्व प्रवक्ता अंजुम आरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम प्रभारी अरुणा देवी, महिला आयोग की पूर्व सदस्य सविता नटराजन, चौधरी मायावती सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रही। राधा देवी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि कंचन कुमारी ने नीतीश कुमार की उपलब्धियों पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद आगत अतिथियों का स्वागत साल और पुष्प गुच्छ के साथ मां अरण्य देवी की तस्वीर भेट कर किया गया। मुख्य अतिथि अंजुम आरा ने अपने संबोधन में जीविका के 20 साल पूरे होने को महिलाओं के लिए उत्सव का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से बिहार के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस अवसर को केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक बदलाव के उत्सव के रूप में देखा जाना चाहिए। संदेश के विधायक राधाचरण साह ने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि जीविका दीदियों और महिलाओं के लिए नीतीश कुमार ने जो काम किया है, वह पूरे देश के लिए उदाहरण है। पुष्पा सिंह कुशवाहा ने कहा कि जीविका के 20 साल के सफर में महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक बदलाव हुए। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी अजय सिंह, पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम, सविता नटराजन, अरुणा देवी, कुमार आनंद सिंह, राजीव रंजन श्रीवास्तव, संजय कुमार ज्ञानी, रौशन कुमार, सिविल कोर्ट के जीपी राम धनी भारती, जदयू जिला अध्यक्ष भीम पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह, भाई बरमेश्वर, कामेश्वर कुशवाहा समेत कई मौजूद थे।

गांधी जयंती का महत्व

गांधी जयंती और जीविका के 20 साल का संयोग कार्यक्रम दो अक्टूबर को आयोजित हुआ, जो महात्मा गांधी की जयंती भी है। अंजुम आरा ने गांधी के विचारों का उल्लेख करते हुए महिला शक्ति और आत्मनिर्भरता की बात रखी। कहा कि महिलाओं की सामाजिक स्थिति में बदलाव केवल योजनाओं से नहीं बल्कि उनके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ने से भी जुड़ा है।

सामान्य प्रश्न

✦जीविका का 20 साल का कार्यक्रम कब आयोजित हुआ?−
कार्यक्रम दो अक्टूबर को आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजीविका के 20 साल पूरा होने पर आरा में ‘नीतीश संवाद’