इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सक पंजीयन कराकर करें प्रैक्टिस

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

हमीरपुर में डॉ. काउंट सीजर मैटी की 131वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों को प्रैक्टिस के अधिकार और इलेक्ट्रो होम्योपैथी में नई उपलब्धियों पर चर्चा की गई। उपस्थित डॉक्टरों ने पंजीकरण कराने और इलेक्ट्रो होम्योपैथी को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सक पंजीयन कराकर करें प्रैक्टिस

हमीरपुर, संवाददाता। इलेक्ट्रो होम्योपैथिक के आविष्कारक डॉ. काउंट सीजर मैटी की 131वीं पुण्यतिथि इलेक्ट्रो होम्योपैथिक धर्मार्थ चिकित्सालय पटकाना में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर मैटी के चित्र पर ईएच डॉ.गणेश सिंह एवं ईएच डॉ.नरेन्द्र भूषण निगम ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में बुंदेलखंड इलेक्ट्रो होम्योपैथिक स्टडी सेंटर पटकाना के सेंटर हेड ईएच डॉ.नरेंद्र भूषण निगम ने कहा कि केवल बोर्ड का इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिसिन उत्तर प्रदेश लखनऊ से पंजीकृत चिकित्सकों को ही चिकित्सा करने का अधिकार है। चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष के सभी विभागों को पत्र लिखकर यह सूचित किया गया है कि इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों को शासन के निर्देश के अनुसार अधिकार पूर्वक प्रैक्टिस करने के लिए उत्तर प्रदेश शासन चिकित्सा विभाग 6 ने 4 जनवरी 2012 को जो शासनादेश जारी किया है उसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि इलेक्ट्रो होम्योपैथिक की चिकित्सा करने के लिए सभी अधिकार सुरक्षित हैं।

ईएच डॉ. मानसी की टिप्पणी

ईएच डॉक्टर मानसी ने कहा की इलेक्ट्रो होम्योपैथी के लिए भारत सरकार द्वारा गठित इंटर डिपार्टमेंट कमेटी कार्य कर रही है जिससे इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति में एक नई उपलब्धि दर्ज होगी।

पंजीकरण की आवश्यकता

कार्यक्रम में बुंदेलखंड इलेक्ट्रो होम्योपैथिक स्टडी सेंटर के वरिष्ठ सलाहकार ईएच डॉ. गणेश सिंह ने कहा कि जिन इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों ने अभी तक अपना जिला पंजीयन नहीं कराया है वो तुरंत जिला पंजीकरण करा लें। क्लीनिक में अपना बोर्ड लगाकर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक क्लीनिक का उल्लेख करें।

कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के समापन में ईएच डॉ.मेहेर मधुर निगम ने कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी को अभी भी लोगों तक पहुंचाने के लिए तेजी से कार्य करना होगा।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में ईएच डॉ.सुनीता सागर, ईएच डॉ. भूपेन्द्र सिंह भदौरिया, ईएच डॉ.रजनीश खरे, ईएच डॉ. संतोष आर्य, ईएच डॉ.प्रमोद, ईएच डॉ. कंचन गुप्ता, ईएच डॉ. चंद्रभूषण, अंश निगम, ईएच डॉ.दिनेश कुमार, केशव आदि लोग उपस्थित रहे।

सामान्य प्रश्न

✦डॉ. काउंट सीजर मैटी की पुण्यतिथि कब मनाई गई?−
डॉ. काउंट सीजर मैटी की 131वीं पुण्यतिथि 4 जनवरी को मनाई गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सक पंजीयन कराकर करें प्रैक्टिस