गौतम बुद्ध महाविद्यालय में याद किए गए संत विनोबा भावे
हजारीबाग के गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शुक्रवार को संत विनोबा भावे की 131वीं जयंती मनाई गई। प्राचार्य डॉ बसुंधरा कुमारी और शिक्षकों ने उनकी तस्वीर के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया और शिक्षकों ने संत विनोबा के प्रेरणादायक प्रसंग साझा किए।

हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में शुक्रवार को संत विनोबा भावे की 131वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ बसुंधरा कुमारी के नेतृत्व में शिक्षकों और प्रशिक्षुओं ने भूदान आंदोलन के प्रणेता सह भारत रत्न विनोबा भावे की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शिक्षकों और प्रशिक्षुओं ने उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ बसुंधरा कुमारी ने उन्हें गांधी जी का सच्चा अनुयायी और भूदान यज्ञ का महात्मा, महान दार्शनिक और भूमिहीनों का मसीहा बताया। आईक्यूएसी को-आर्डिनेटर डॉ अनुरंजन कुमार, सहायक प्राध्यापिका गायत्री कुमारी और रचना कुमारी ने संत विनोबा के जीवन से जुड़े कई रोचक प्रसंग बताए।
सहायक प्राध्यापिका कुमारी अंजलि, सुष्मिता घोषाल, सुमन कुमारी, दीपिका कुमारी सिंह समेत कई प्रशिक्षुओं ने संत विनोबा भावे के जीवन पर अपने -अपने विचार रखे। मंच संचालन प्रशिक्षु नेहा कुमारी ने किया। जयंती समारोह में डी.एल. एड. के एचओडी डॉ गुलशन कुमार, सहायक प्राध्यापक संदीप खलखो, अनिल कुमार, एस.एस.मैती, जगेश्वर रजक, डॉ मीरा कुमारी, वर्षा कुमारी, प्रवीण कुमार रवि समेत कई लोग मौजूद थे।


