अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सेल कर्मियों का महंगाई भत्ता 3.4 प्रतिशत बढ़ा

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

बोकारो में सेल कर्मियों के लिए राहत की खबर है। अक्टूबर 2026 से दिसंबर 2026 तक महंगाई भत्ते में 3.4% की वृद्धि होगी, जिससे यह 59.1% हो जाएगा। यह वृद्धि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर की गई है। बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों की क्रय शक्ति बनाए रखने के लिए D.A. में यह वृद्धि सहायक होगी।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सेल कर्मियों का महंगाई भत्ता 3.4 प्रतिशत बढ़ा

बोकारो वरीय संवाददाता। सेल के कर्मियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। अक्टूबर 2026 से दिसंबर 2026 की तिमाही के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 3.4 प्रतिशत की वृद्धि तय हुई है। इसके साथ ही महंगाई भत्ता बढ़कर 59.1 प्रतिशत हो जाएगा। वर्तमान में जुलाई 2026 से सितंबर 2026 की तिमाही के दौरान महंगाई भत्ता 55.7 प्रतिशत की दर से दिया जा रहा है। महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर की गई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जून 2026 में सूचकांक 151.9, जुलाई 2026 में 153.2 तथा अगस्त 2026 में 154.4 दर्ज किया गया।

इन आंकड़ों के आधार पर आगामी तिमाही के लिए महंगाई भत्ते में 3.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी निर्धारित की गई है। महंगाई भत्ते में वृद्धि का सीधा लाभ सेल के हजारों कर्मियों और अधिकारियों को मिलेगा। बढ़ती महंगाई के बीच डीए में हुई यह बढ़ोतरी कर्मचारियों की क्रय शक्ति को बनाए रखने में सहायक होगी। अक्टूबर 2026 से संशोधित दर लागू होने के बाद कर्मचारियों के वेतन में भी वृद्धि दिखाई देगी। कर्मियों के बीच इस निर्णय को सकारात्मक कदम माना जा रहा है और इससे उन्हें आर्थिक रूप से कुछ अतिरिक्त राहत मिलने की उम्मीद है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सेल कर्मियों का महंगाई भत्ता 3.4 प्रतिशत बढ़ा