ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशपाकिस्ताना ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, कठुआ में की गोलीबारी

पाकिस्ताना ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, कठुआ में की गोलीबारी

पाकिस्तानी रेंजरों ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बनी अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी कर संघर्षविराम का उलंघन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि...

पाकिस्ताना ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, कठुआ में की गोलीबारी
एजेंसी,जम्मूMon, 04 Nov 2019 11:37 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तानी रेंजरों ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बनी अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी कर संघर्षविराम का उलंघन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गोलीबारी में किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। 

उन्होंने बताया कि हीरानगर सेक्टर में मनियारी-चोरगली क्षेत्र में रात करीब साढ़े आठ बजे सीमा पार से गोलीबारी शुरू हुई। सीमा सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच सीमा पार से गोलीबारी जारी थी। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। 

इससे पहले पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक हरकत देखने को मिली थी।  पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन में दो नागरिकों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए थे। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माचिल सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी की जिसमें एक नागरिक मारा गया और छह अन्य घायल हो गये। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें