ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशजम्मू: पाकिस्तान ने नौशेरा में तोड़ा युद्धविराम, फायरिंग में एक जेसीओ घायल

जम्मू: पाकिस्तान ने नौशेरा में तोड़ा युद्धविराम, फायरिंग में एक जेसीओ घायल

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के निकट भारतीय चौकियों पर पाकिस्तान की सेना की ओर से हुई गोलीबारी किए जाने से एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) घायल हो गये। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया...

जम्मू: पाकिस्तान ने नौशेरा में तोड़ा युद्धविराम, फायरिंग में एक जेसीओ घायल
एजेंसी। ,जम्मूMon, 11 Dec 2017 07:21 AM
ऐप पर पढ़ें

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के निकट भारतीय चौकियों पर पाकिस्तान की सेना की ओर से हुई गोलीबारी किए जाने से एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) घायल हो गये। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक ताजा घटना में पाकिस्तानी जवानों ने इसी जिले के नौशेरा सेक्टर में अग्रिम चौकियों और गांवों पर रविवार रात करीब आठ बजे फिर गोलीबारी कर संर्ष विराम का उल्लंन किया जिसका भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। 

अब तक 724 बार तोड़ा गया संघर्ष विराम 
पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि सीमा पार से की गयी गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और गोलीबारी देर रात तक जारी थी। वहीं सेना के एक अधिकारी ने बताया कि राजौरी के नौशेरा सेक्टर के भवानी इलाके में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तानी जवानों ने गोलीबारी की जिसमें एक जेसीओ-सूबेदार घायल हो गए हैं। अधिकारी ने बताया कि जेसीओ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई गयी है। इससे पहले सात दिसंबर की रात पुंछ सेक्टर के दिगवार इलाके में नियंत्रण रेखा में पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की जिससे सेना का एक जवान घायल हो गया था। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तानी जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर इस साल अक्तूबर तक 724 बार संर्ष विराम का उल्लंन किया। साल 2016 में 449 बार संर्ष विराम का उल्लंन किया गया था। 

अपील: सुषमा स्वराज के लिए पाकिस्तान से आई चिट्ठी, कहा-न तोड़ा जाए सीजफायर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें