ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशसीजफायर उल्लंघन: पुंछ की कृष्णा घाटी में 24 घंटे के अंदर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा युद्धविराम

सीजफायर उल्लंघन: पुंछ की कृष्णा घाटी में 24 घंटे के अंदर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा युद्धविराम

पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को सुबह जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर स्थित कृष्णा घाटी में लगातार फायरिंग की जा रही है। पाकिस्तान ने 24 घंटे के अंदर फिर से यहां पर युद्धविराम तोड़ा है। आपको बता दें कि...

सीजफायर उल्लंघन: पुंछ की कृष्णा घाटी में 24 घंटे के अंदर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा युद्धविराम
लाइव हिन्दुस्तान टीम। ,पुंछ Fri, 13 Oct 2017 10:40 AM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को सुबह जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर स्थित कृष्णा घाटी में लगातार फायरिंग की जा रही है। पाकिस्तान ने 24 घंटे के अंदर फिर से यहां पर युद्धविराम तोड़ा है। आपको बता दें कि गुरुवार को भी पाक की ओर से यहां पर फायरिंग हुई थी और उसमें सेना का एक जवान और एक नागरिक शहीद हो गए थे। 

पुलवामा में जारी सर्च ऑपरेशन 
वहीं दूसरी ओर, पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया है। त्राल के पश्तून के जंगलों में सेना को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद यहां पर सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन के दौरान यहां पर गोलियों की आवाज सुनाई दी है।  जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना किसी कारण के भारतीय चौकियों पर हमला किया। पाक की ओर से हुई फायरिंग में सिपाही टीके रेड्डी और एक पोर्टर मोहम्मद जाहिर की मौत हो गई थी। सेना सूत्रों की ओर से जानकारी दी गई थी कि पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए मोटार्र दागे गए और स्वचालित व छोटे हथियारों से हमला किया।

साल 2017 में 600 बार तोड़ा गया युद्धविराम 
साल 2017 में पाकिस्तान की ओर से युद्धविराम में तेजी से इजाफा हो रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष 30 सितंबर तक पाकिस्तान की ओर से 600 बार युद्धविराम का उल्लंघन किया जा चुका है। पिछले 10 वर्षों में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। गृह मंत्रालय की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक युद्धविराम उल्लंघन में आठ नागरिकों और सुरक्षाबलों के 16 जवान शहीद हो चुके हैं। आपको बता दें कि बुधवार को बांदीपोर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ था। इस एनकाउंटर में दो आतंकियों ढेर हो गए थे लेकिन इंडियन एयरफोर्स के दो गरूड़ जवान भी शहीद हो गए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें