सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में सुधार न हुआ तो होगी कार्रवाई
प्रयागराज में, सीडीओ हर्षिका सिंह ने अधिकारियों को सीएम डैशबोर्ड पर विभागों की रैंकिंग में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही जारी रहने पर कार्रवाई की जाएगी। सभी विभागों को अपनी योजनाओं की प्रगति को समय पर अपडेट करने और लंबित कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा करने के लिए कहा गया।

प्रयागराज। सीएम डैशबोर्ड पर जिले की विभिन्न विभागों की रैंकिंग और प्रगति को लेकर सीडीओ हर्षिका सिंह ने अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने सभी विभागों को अपनी प्रगति में सुधार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया कि लापरवाही जारी रहने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर विभागों की योजनाओं और कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। जिन विभागों की स्थिति खराब है, उन्हें तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने और योजनाओं की प्रगति को समय से अपडेट करने को कहा।
उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विभागवार कार्यों की निगरानी की जा रही है। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागों को अपनी रैंकिंग में सुधार के साथ निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करना होगा। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि डैशबोर्ड पर दर्ज आंकड़ों की नियमित समीक्षा करें और कमियों को दूर कर प्रगति बेहतर करें। सुधार नहीं होने की स्थिति में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


