4.17 मिनट के फुटेज ने दातागंज पुलिस को कठघरे में खड़ा किया

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

राजेश की हालत दिखाने के लिए सामने आया फुटेज, पुलिस पर ही उठे सवालराजेश की हालत दिखाने के लिए सामने आया फुटेज, पुलिस पर ही उठे सवालराजेश की हालत दिखाने

4.17 मिनट के फुटेज ने दातागंज पुलिस को कठघरे में खड़ा किया

बदायूं। दातागंज कोतवाली में पुलिस हिरासत के दौरान राजेश कोरी की मौत के मामले में सामने आया चार मिनट 17 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज अब पुलिस के लिए ही सवाल खड़े कर रहा है। राजेश की हालत दिखाने के उद्देश्य से बाहर आया यह फुटेज पुलिस की कार्यशैली और थाने में लगे सीसीटीवी की गोपनीयता पर सवाल बन गया है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि रिकॉर्डिंग थाने से बाहर कैसे पहुंची। शनिवार को सामने आए फुटेज में राजेश हवालात के गेट पर बदहवास हालत में जमीन पर पड़ा दिखाई दे रहा है। एक सिपाही उसे झकझोरता नजर आता है, जबकि पास में होमगार्ड भी खड़ा है।

राजेश को पानी पिलाने का प्रयास किया जाता है, लेकिन वह पानी निगल नहीं पाता। इसके बाद पुलिसकर्मी वहां से चले जाते हैं और राजेश काफी देर तक उसी हालत में जमीन पर पड़ा दिखाई देता है। फुटेज सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि यदि रिकॉर्डिंग पुलिस के सीसीटीवी सिस्टम में दर्ज हुई थी तो इसकी प्रति बाहर कैसे पहुंची।गोपनीय रिकॉर्डिंग बाहर आने के बाद थाना प्रभारी वेदपाल सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। चर्चा है कि फुटेज थाने से किसी परिचित तक पहुंचा और वहां से वायरल हुआ, हालांकि जांच पूरी होने से पहले इसकी पुष्टि नहीं हुई है। एसपी सिटी ने बताया कि वीडियो के साथ तोड़-मरोड़ किए जाने की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज बाहर कैसे पहुंचा। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ दो से तीन दिन में कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News4.17 मिनट के फुटेज ने दातागंज पुलिस को कठघरे में खड़ा किया