प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, आपत्ति 25 तक

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ। चौ. चरण सिंह विवि ने 20-21 अगस्त को हुई एलएलएम, एमएड, एमपीएड-बीपीएड पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी हैं। छात्र 25 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। एमएड-एलएलएम की काउंसिलिंग और बीपीड-एमपीड के लिए फिटनेस टेस्ट सितंबर में शुरू होंगे।

प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, आपत्ति 25 तक

मेरठ। चौ. चरण सिंह विवि ने 20-21 अगस्त को मेरठ में हुई एलएलएम, एमएड, एमपीएड-बीपीएड पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी हैं। यदि छात्रों को उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति है तो वह 25 अगस्त की रात 12 बजे तक ccsuomr2026@gmail.com पर दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद विवि कोई आपत्ति स्वीकार नहीं करेगा। विवि अगस्त के आखिर तक इन चारों कोर्स का परिणाम जारी कर सकता है।

एमएड-एलएलएम के लिए काउंसिलिंग

सितंबर के पहले हफ्ते में एमएड-एलएलएम के लिए काउंसिलिंग और बीपीएड-एमपीएड के लिए फिटनेस टेस्ट शुरू होने की उम्मीद है। उक्त परीक्षा में 6927 विद्यार्थियों ने पेपर दिए थे। इसमें सर्वाधिक 3042 छात्र एलएलएम पाठ्यक्रम से हैं।

दूसरी मेरिट के प्रवेश

सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में हुए दूसरी मेरिट के प्रवेश चौ.चरण सिंह विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में शनिवार को दूसरी मेरिट से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। हालांकि बारिश के चलते प्रवेश की रफ्तार धीमी रही। कैंपस में शनिवार को अधिकांश विभाग बंद रहे और प्रवेश नहीं हो सके। दूसरी मेरिट से 24-25 अगस्त को भी प्रवेश हो सकेंगे। इसके बाद विवि तीसरी मेरिट रक्षाबंधन के बाद जारी कर सकता है। पहली और दूसरी मेरिट में विवि में करीब 46 हजार प्रवेश हो चुके हैं। यूजी-पीजी दोनों में दो लाख सीटें हैं।

छुट्टी पर छात्रों के सवाल

दौड़ रहा देश, कैंपस में हर शनिवार छुट्टी अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद देशभर में पेट्रोल-डीजल बचाने की मुहिम के बीच शनिवार-रविवार को सीसीएसयू कैंपस की छुट्टी पर छात्रों ने सवाल उठाए हैं। अक्षय बैंसला के अनुसार अब देश में कुछ भी बंद नहीं है, लेकिन सीसीएसयू कैंपस हर शनिवार बंद हो रहा है। अक्षय के अनुसार पेट्रोल-डीजल बचाने की मुहिम के नाम पर विवि कैंपस महीने में आठ से दस दिन बंद हो रहा है। जब देश में कुछ भी बंद नहीं है तो विवि कैंपस में हर शनिवार छुट्टी क्यों की जा रही है। सोमवार से शुक्रवार तक कर्मचारियों को विभागों में शाम छह बजे तक बैठने को कहा गया था, लेकिन स्थिति उलट है। साथ ही बाहर से आने वाले छात्र हर शनिवार परेशान हो रहे हैं। छात्रों ने कैंपस को पहले की तरह सोमवार से शनिवार तक ही खुला रखने की मांग की है।

सामान्य प्रश्न

✦छात्र उत्तर कुंजी पर आपत्ति कैसे दर्ज करा सकते हैं?−
छात्र उत्तर कुंजी पर आपत्ति 25 अगस्त की रात 12 बजे तक ccsuomr2026@gmail.com पर दर्ज करा सकते हैं।
Praveen Dixit

लेखक के बारे में

Praveen Dixit

शॉर्ट बायो : प्रवीण दीक्षित पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में उच्च शिक्षा, मौसम एवं प्रदूषण बीट पर काम कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

प्रवीण दीक्षित भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) उच्च शिक्षा, मौसम एवं प्रदूषण बीट पर काम कर रहे हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


कॅरियर का सफर

प्रवीण दीक्षित ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2006 में अमर उजाला अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। अमर उजाला और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में उन्हें शिक्षा, मौसम और पर्यावरण बीट पर काम करने का मौका मिला। 2008 से वे हिन्दुस्तान में लगातार इन बीट को कवर कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

बीएससी बायोलॉजी, बीएड के साथ-साथ हिन्दी और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से प्रवीण को विज्ञान, हिन्दी और पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, विशेष रूप से उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा पर कमांड के साथ ही इनोवेशन, रिसर्च और डाटा विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।


उच्च शिक्षा और लक्ष्य

उच्च शिक्षा, मौसम और इससे जुड़े रिसर्च के विषयों पर प्रवीण की गहरी समझ है। उच्च शिक्षा में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। प्रवीण का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, शोध, यूजीसी, एआईसीटीई और एनसीटीई । डाटा विश्लेषण और इस पर केंद्रित समाचार
इनोवेटिव और रिसर्च बेस्ड न्यूज स्टोरीज

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, आपत्ति 25 तक