यूजी पीजी प्रथम वर्ष में तीसरी कट ऑफ लिस्ट के प्रवेश आज से
सीसीएसयू से जुड़े डिग्री कॉलेजों में सोमवार से यूजी और पीजी प्रथम वर्ष कक्षाओं के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट के तहत प्रवेश शुरू हो गए हैं। हापुड़ के एसएसवी और एकेपी पीजी कॉलेज में छात्र दस्तावेज जमा करके प्रवेश ले सकेंगे। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की सुविधा के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए हैं।

सीसीएसयू से जुड़े डिग्री कॉलेजों में यूजी पीजी प्रथम वर्ष कक्षाओं में आज सोमवार से तीसरी मेरिट लिस्ट के प्रवेश होंगे। यहां हापुड़ के एसएसवी पीजी कॉलेज और एकेपी पीजी कॉलेज में प्रवेश होंगे। सीसीएसयू से जुड़े डिग्री कॉलेजों में इन दिनों प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। तीसरी मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। जिसके प्रवेश आज सोमवार से शुरू होंगे। यहां हापुड़ के एसएसवी पीजी कॉलेज और एकेपी पीजी कॉलेज में यूजी और पीजी कक्षाओं में प्रवेश होंगे। मेरिट लिस्ट में शामिल स्टूडेंट्स दस्तावेज जमा करके प्रवेश ले सकते हैं। एसएसवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो.नवीन चंद्र सिंह ने बताया कि यूजी पीजी में प्रवेश के लिए तीसरी कट ऑफ लिस्ट के प्रवेश सोमवार से शुरू होंगे।
यूजी एवं पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए अलग अलग काउंटर बनाये गए हैं। स्टूडेंट्स को कोई परेशानी नहीं हो सके, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।


