कोयला खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर बल

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

बेरमो/करगली में सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र की द्विपक्षीय खदान सुरक्षा समिति की बैठक जीएम संजय कुमार झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मचारी सुरक्षा को प्राथमिकता देने, दुर्घटनाओं की रोकथाम और श्रमिकों की सुख सुविधाओं पर चर्चा की गई। सभी पक्षों द्वारा सुरक्षा मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन पर सहमति बनी।

कोयला खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर बल

बेरमो/करगली, प्रतिनिधि। सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र की द्विपक्षीय खदान सुरक्षा समिति की बैठक करगली आफिसर्स क्लब में शनिवार को जीएम संजय कुमार झा की अध्यक्षता में की गई। खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। जीएम ने कहा कि सुरक्षा सर्वोपरि, कोयला उत्पादन के साथ श्रमिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शून्य दुर्घटना के साथ लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी समन्वय के साथ काम करे। वहीं मजदूरों की सुख सुविधा का ख्याल रखना प्रबंधन का दायित्व है। यूनियन प्रतिनिधियों के सुझाव पर अमल किया जायेगा। श्रमिक संगठनों की ओर से सुशील सिंह, डीपी मौर्या, आभाष चंन्द्र गांगुली, राम निहोरा सिंह, विनय पाठक, सुरेश शर्मा, मनोज पासवान आदि ने सुरक्षा संबंधी सुझाव एवं समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी।

खदानों में सुरक्षित कार्य को बढ़ावा देने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी संबंधित पक्षों द्वारा संयुक्त प्रयास करने पर सहमति व्यक्त की गई। कार्य के दौरान नशे की हालत में काम करने वाले श्रमिकों से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम, करगली फिल्टर प्लांट से शुद्ध पानी की आपूर्ति, सुरक्षा प्रबंधन योजना एवं मानक संचालन प्रक्रिया के प्रभावी क्रियान्वयन, एलओटीओ विद्युत शट डाउन प्रक्रिया तथा कार्यस्थल पर सुरक्षात्मक जूते, हेलमेट एवं अन्य व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण के अनि वार्य उपयोग पर विशेष बल दिया गया। वहीं खुली खदानों के संबंध में सुरक्षा प्रबंधन योजना, पीएससी बैठकों की प्रभाव शीलता, सुरक्षित कार्य प्रणाली के प्रति जागरूकता, कोयला एवं ओपनकास्ट परियोजनाओं की हॉल रोड की स्थिति, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, ठेका श्रमिकों के प्रशिक्षण, वीटीसी एवं पीएमई, धूल नियंत्रण प्रणाली, परिवहन नियमों के अनुपालन तथा डंपर एवं ट्रकों पर अनाधिकृत सवारी रोकने, कोयला चोरी रोकने जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। साथ ही संविदा श्रमिकों को रोजगार से पूर्व अनिवार्य बुनियादी प्रशिक्षण एवं आईएमई सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया गया। सुरक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी अधिकारियों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच विचार-विमर्श किया।संचालन क्षेत्रीय सेफ्टी ऑफिसर भविष्य भारती ने किया। धन्यवाद ज्ञापन भू-राजस्व पदाघिकारी शंकर झा ने किया। सीसीएल की ओर से एकेकेओसीपी पीओ सुमेधा नंदन, कारो पीओ सुधीर कुमार सिंहा, बोकारो पीओ पार्थो शंकर देव, एरिया सेल ऑफिसर वीएन पांडेय, एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, एसओसी मनोज कुमार साह, एरिया सुरक्षा पदाधिकारी पीएन सिंह, एसओएक्स मनोज कुमार, एएमओ डा केपी साही, मैनेजर चिन्तामणी मांझी व बीसी शुक्ला, पीई दीपक कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।