भामसं का स्थापना दिवस की तैयारियों पर चर्चा
फुसरो में भारतीय मजदूर संघ से संबंधित सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ की बैठक हुई, जिसमें संगठनात्मक विस्तार और कामगारों की समस्याओं पर चर्चा की गई। आगामी 23 जुलाई को भारतीय मजदूर संघ का 71वां स्थापना दिवस मनाने की योजना बनाई गई। बैठक में कई वरिष्ठ सदस्य भी शामिल हुए।

फुसरो, प्रतिनिधि। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी की बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष हीरालाल रविदास एवं संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने किया। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के कार्यसमिति सदस्य सह पेंशन सेल सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा तथा भारतीय मजदूर संघ बोकारो जिला संगठन मंत्री संत सिंह व मंत्री कुलदीप मुख्य रूप से शामिल थे। संगठनात्मक तथा सदस्यता विस्तार व कामगारों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर चर्चाएं सहित आगामी 23 जुलाई को भारतीय मजदूर संघ का 71वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाने को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की गई। नुनुचंद महतो, बीरेन्द्र गुप्ता, राजेश पासवान, भुनेश्वर, फुली गोप, फूलचंद किस्कू, लखन बाउरी, मनोज कुमार, प्रतोष कुमार, संदीप ओरांव, गब्बर सिंह, प्रेमलता देवी, सुजाता मुखर्जी, सुमिति कुमारी, सीमा कुमारी, ज्योति, लखि बाला देवी, इंडिया देवी, नीरा देवी, लाचो देवी, सूती, देवकी, सविता, यशोदा, फातिमा खातून, गौरी आदि उपस्थित रहे।


