सीसीएल प्रबंधन ने अवैध खदान की कराई डोजरिंग
हिन्दुस्तान, रामगढ़
सीसीएल हजारीबाग प्रक्षेत्र ने अवैध कोयला खनन को रोकने के लिए शिव मंदिर के पास डोजरिंग की। परियोजना के पीओ एमके सिंह ने बताया कि रात में कोयला चोरी की सूचना मिली थी। गश्ती दल के सहयोग से खदान को बंद किया गया। मौके पर कई अधिकारी और होम गार्ड उपस्थित थे।

केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग प्रक्षेत्र की झारखंड उत्खनन परियोजना के लइयो पूर्व दिशा में शिव मंदिर के पास शुक्रवार को सीसीएल प्रबंधन ने अवैध कोयला खदान को डोजरिंग कर बंद कराया। इस संबंध में परियोजना के पीओ एमके सिंह ने बताया कि जानकारी मिल रही थी कि रात के अंधेरे में कुछ कोयला चोर अवैध कोयला खनन कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलने पर एरिया गश्ती दल के सहयोग से अवैध कोयला मुहाने की डोजरिंग कर बंद किया गया है। मौके पर परियोजना के मैनेजर देशराज मिना, एरिया गयती दल के सुनिल नायक, सुरक्षा प्रभारी ईश्वरी उरांव सहित होम गार्ड के कई जवान उपस्थित थे।


