स्कूल 31 अक्तूबर तक ही भर सकेंगे एलओसी
सीबीएसई ने 2027 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों का विवरण जमा करने की समयसीमा तय की है। संबद्ध स्कूल 21 अक्तूबर तक एलओसी जमा कर सकेंगे। बोर्ड ने नाम, अन्य विवरण और चुने गए विषयों की सावधानीपूर्वक जांच करने को कहा है। अभिभावकों को भी आवेदन में सही जानकारी देने का महत्व समझाने के निर्देश दिए गए हैं।

एलओसी जमा करने की समयसीमा और विवरण की जांच
रांची, वरीय संवाददाता। सीबीएसई ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों का विवरण जमा करने की प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा में पूरी करने का निर्देश दिया है। संबद्ध स्कूल 21 अक्तूबर तक ही एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स) जमा कर सकेंगे। साथ ही बोर्ड ने एकबार फिर स्कूलों को आवेदन में दर्ज सभी जानकारियों और चुने गए विषयों की दोबारा जांच करने की हिदायत दी है, ताकि गलत विवरण के कारण विद्यार्थियों को आगे परेशानी न हो। सीबीएसई ने प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि एलओसी भरने की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारियों को बोर्ड के सभी दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। विद्यार्थियों का नाम, अन्य विवरण और विषयों से संबंधित जानकारी सावधानीपूर्वक भरी जाए। सूची जमा करने से पहले प्रत्येक विद्यार्थी के विवरण का मिलान कर लिया जाए।
अभिभावकों को जागरूक करने पर जोर
अभिभावकों को भी करेंगे जागरूक
बोर्ड ने स्कूलों से अभिभावकों को भी सही जानकारी देने के महत्व के बारे में समझाने को कहा है। अभिभावकों को बताया जाए कि आवेदन में गलत जानकारी दर्ज होने से परीक्षा के दौरान या बाद में परेशानी हो सकती है, इसलिए स्कूल और अभिभावक, दोनों स्तरों पर विवरण की शुद्धता सुनिश्चित करना जरूरी है। सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 17 सितंबर और फिर 29 सितंबर को एलओसी भरने के नियम बताए थे।


