बच्चों में डिप्रेशन और नशे के शुरुआती संकेत पहचान पाएंगे अभिभावक

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक समस्याओं के लिए अभिभावकों की जागरूकता बढ़ाई जाएगी। इसमें माता-पिता की काउंसिलिंग होगी, ताकि वे बच्चों में डिप्रेशन, तनाव और नशे के शुरुआती संकेत पहचान सकें। बच्चों की भावनात्मक जरूरतों को समझने के लिए स्कूल और अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद पर जोर दिया जाएगा।

बच्चों में डिप्रेशन और नशे के शुरुआती संकेत पहचान पाएंगे अभिभावक

सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक समस्याओं को लेकर अब अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा। स्कूलों में बच्चों के साथ-साथ माता-पिता की भी काउंसिलिंग होगी। इसमें अभिभावकों को बच्चों में डिप्रेशन, तनाव और नशे की ओर बढ़ने के शुरुआती संकेत पहचानने की जानकारी दी जाएगी। साथ ही बच्चों के व्यवहार में अचानक होने वाले बदलाव को गंभीरता से लेने की सलाह दी जाएगी। काउंसिलिंग के दौरान अभिभावकों को बताया जाएगा कि यदि बच्चा अचानक स्कूल जाने से डरने लगे, पढ़ाई या दोस्तों से दूरी बनाने लगे, पसंदीदा गतिविधियों में रुचि कम हो जाए या उसके व्यवहार में असामान्य बदलाव दिखे तो इसे महज जिद या अनुशासनहीनता न समझें। ऐसे बदलावों के पीछे भावनात्मक या मानसिक परेशानी हो सकती है। सीबीएसई ने संशोधित पैरेंटिंग कैलेंडर जारी किया है। इसके तहत स्कूलों में बच्चों के साथ अभिभावकों की भी काउंसिलिंग की जाएगी। इसमें बच्चों के भावनात्मक उतार-चढ़ाव को समझने और उन्हें सहानुभूति के साथ संभालने के तरीके बताए जाएंगे। बच्चों पर पढ़ाई, परीक्षा या प्रदर्शन का लगातार दबाव बनाने के बजाय उनकी बात सुनने और समस्याओं को समझने पर जोर दिया जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चों को अपनी परेशानी साझा करने के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल मिलना जरूरी है.

नशे के शुरुआती संकेतों पर भी नजर

अभिभावकों को बच्चों में नशे की ओर बढ़ने के संभावित संकेतों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। व्यवहार में अचानक बदलाव, परिवार से दूरी, पढ़ाई में गिरावट, नए संदिग्ध साथियों का प्रभाव या रोजमर्रा की गतिविधियों में असामान्य बदलाव जैसे संकेतों पर ध्यान देने की सलाह दी जाएगी। बच्चों पर आरोप लगाने के बजाय उनसे शांतिपूर्वक बातचीत करने और जरूरत पड़ने पर काउंसलर या संबंधित विशेषज्ञ की मदद लेने को कहा जाएगा। स्कूल और अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद के जरिए बच्चों की मानसिक और भावनात्मक जरूरतों को समय रहते समझने का प्रयास किया जाएगा। इससे बच्चों को पढ़ाई के साथ स्वस्थ सामाजिक और भावनात्मक माहौल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

सामान्य प्रश्न

✦सीबीSE स्कूलों में अभिभावकों की काउंसिलिंग का क्या उद्देश्य है?−
अभिभावकों को बच्चों में डिप्रेशन, तनाव और नशे की ओर बढ़ने के शुरुआती संकेत पहचानने की जानकारी दी जाएगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबच्चों में डिप्रेशन और नशे के शुरुआती संकेत पहचान पाएंगे अभिभावक