नामांकन के समय जो जन्मतिथि उसी आधार पर भरा जाएगा परीक्षा फॉर्म

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में सीबीएसई ने छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फॉर्म भरने से संबंधित दिशा-निर्देश स्पष्ट किए हैं। स्कूल में बच्चे की जन्मतिथि के आधार पर फॉर्म भरा जाएगा। विषय परिवर्तन के लिए अभिभावकों की काउंसिलिंग आवश्यक होगी। 11वीं में छठा विषय हटाने का विकल्प भी उपलब्ध है।

नामांकन के समय जो जन्मतिथि उसी आधार पर भरा जाएगा परीक्षा फॉर्म

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्कूल में नामांकन के समय बच्चे की जो जन्मतिथि थी, उसी के आधार पर परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा। 11वीं में लिए गए विषय को 12वीं की शुरूआत में बच्चे बदल सकते हैं, लेकिन फॉर्म भरने के समय इसे नहीं बदला जाएगा। गुरुवार को सीबीएसई ने रजिस्ट्रेश्न और परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर निदेशकों-प्राचार्यों के सवालों पर इसे स्पष्ट किया है। सीबीएसई ने कहा है कि रजिस्ट्रेशन से लेकर फॉर्म भरने तक की प्रक्रिया बच्चों व अभिभावकों के लिए सुलभ हो, इसपर काम करना है।

विषय बदलाव को लेकर निर्देश

विषय बदलाव को लेकर सबसे ज्यादा सवाल आए। ऐसे में निर्देश दिया गया कि 9वीं और 11वीं में सभी स्कूल विशेष तौर पर बच्चों के विषय चयन को लेकर अभिभावकों की काउंसिलिंग करेंगे। एलओसी के समय या बाद में विषयों में बदलाव नहीं होगा। इससे पहले बच्चे विषय बदल सकते हैं।

उम्र के निर्धारण पर सवाल

उम्र के निर्धारण पर निदेशक और प्राचार्य ने किये सवाल। उम्र में कुछ दिन के बढ़ने या घटने को लेकर फॉर्म भरने से नहीं रोका जाएगा। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया कि माता-पिता के नाम की स्पेलिंग में शपथ पत्र आदि के आधार पर स्कूल आसानी से सुधार कर सकते हैं। रिकार्ड केवल देख लेंगे कि किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो। कई प्राचार्यों ने सवाल उठाया कि नामांकन के समय जन्मतिथि 2009 था। 9वीं के रजिस्ट्रेशन और 10वीं में भी वही था, लेकिन एलओसी के समय दो साल कम कर दिया गया। ऐसी स्थिति में जन्मतिथि में बदलाव नहीं किया जा सकता है।

छठे विषय के बदलाव पर निर्देश

11वीं में छठा विषय है, बाद में इसे बदल भी सकते। कई स्कूलों ने कहा कि 11वीं में बच्चों ने छठा विषय रखा, लेकिन अब 12वीं में उसे ड्रॉप करना चाहते हैं। ऐसे में हमलोग क्या करें, क्योंकि रजिस्ट्रेशन में भी छठा विषय जा चुका है। परीक्षा नियंत्रक ने निर्देश दिया कि अगर बच्चे की रूचि नहीं है तो उसे हटा सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने डिलिट का विकल्प दिया है। इसमें स्कूल जाकर उस विषय को हटाया जा सकता है।

FAQ

✦बच्चों को विषय परिवर्तन के लिए क्या करना होगा?−
बच्चों के विषय परिवर्तन के लिए स्कूलों में अभिभावकों की काउंसिलिंग होगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनामांकन के समय जो जन्मतिथि उसी आधार पर भरा जाएगा परीक्षा फॉर्म